ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

राजधानी रायपुर में सरेआम गैंगवार, दहशत में आमजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दिनदहाड़े गैंगवार की घटना सामने आई। महज एक घंटे में घटित इस वारदात ने राह चलते लोगों की सांसें रोक दीं।

मैत्रीनगर रायपुरा रोड पर दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प छिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 20–25 युवक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। अफरा-तफरी के बीच एक गुट ने विरोधियों को कार से कुचलने तक का प्रयास किया। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य को चोटें आईं।

प्राथमिक जांच में मामला पुराने विवाद और रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों गुटों ने बदले की नीयत से सड़कों को रणभूमि में बदल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment