रायपुर: Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन की ओर से जारी सूची में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी और संभाग प्रभारी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आईटी सेल को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई है, जो संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रचारित करेगी।
Author: Deepak Mittal









