अंबिकापुर में कोल माइंस का विरोध उग्र, ग्रामीणों का पथराव—कई पुलिसकर्मी घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमेरा खदान विस्तारीकरण को लेकर तनाव बढ़ा, माहौल बेकाबू

अंबिकापुर: लखनपुर ब्लॉक स्थित अेमेरा कोल खदान के विस्तारीकरण को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार को उग्र हो गया। खदान विस्तार का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस व एसईसीएल की टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

विस्तारीकरण पर ग्रामीणों का आपत्ति, जमीन व पर्यावरण पर खतरे का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि खदान का विस्तार उनकी—

  • जमीन,

  • पर्यावरण,

  • और आजीविका

पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। लगातार विरोध के कारण खदान में उत्पादन लंबे समय से बाधित है।

एसईसीएल टीम भारी मशीनों के साथ पहुंची, माहौल बिगड़ा

बुधवार सुबह एसईसीएल प्रबंधन पुलिस बल के साथ खदान के खुले क्षेत्र में विस्तारीकरण कार्य शुरू करने पहुंचा।
लेकिन मौके पर पहले से जुटे ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
बातचीत के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया और झूमाझटकी शुरू हो गई।

पथराव में पुलिस और ग्रामीण घायल, तनाव बढ़ा

भागदौड़ और हंगामे के बीच ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

  • कई पुलिसकर्मी घायल हुए

  • दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें लगने की पुष्टि

  • प्रशासन ने किसी गंभीर चोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment