बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर (शिवतराई) के प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानु को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अनिल तिवारी ने यह आदेश जारी किया।
प्रधान पाठक पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोटा एसडीएम नितिन तिवारी को जांच सौंपी गई। जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह भानु न केवल अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे थे, बल्कि जारी किए गए स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। इन सभी कारणों से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232016
Total views : 8278462