15 सरकारी स्कूलों के ढाई हजार से अधिक बच्चों को प्रधानपाठक डी डी वैष्णव ने कराए न्यौता भोज….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख

मुंगेली : लोरमी-छत्तीसगढ़ राज्य में संभवत: पहला मौका होगा जब एक व्यक्ति ने एक साथ 15 स्कूलों में न्यौता भोज कराया हो। जी हां हम बात कर रहे हैं शासकीय प्राथमिक शाला कोतरी में पदस्थ प्रधानपाठक द्वारिका दास वैष्णव की जिन्होंने अपने स्वेच्छा से संकुल कोतरी अंर्तगत सभी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित एस एम सी सदस्य को न्यौता भोज कराया है।

भोजन में केला, सेवा, खीर, पूड़ी, क्रीम रोल आदि स्वादिष्ट व्यंजन बच्चों को खिलाए गए। लगभग ढाई हजार की संख्या में कराए गए भोज का उद्देश्य आने वाले दो माह बाद उनकी शासकीय सेवा निवृत्ति पूर्व की है।

इस बारे में बताते हुए प्रधानपाठक वैष्णव ने बताया कि मेरे लिए बच्चे ही मेरे भगवान स्वरूप है और मैं चाहता हूं कि रिटायरमेंट पर सभी बच्चों को सम्मान स्वरूप भोज कराऊँ। सरकारी कैंपस में एक साथ एकत्रित लाना संभव नहीं लग रहा था ।

इसलिए पहले से ही सभी स्कूलों में मध्यान भोजन बनाने वाले रसोइयों तक स्कूल के प्रधान पाठक के माध्यम से सामग्री पहुंचा दिया गया और सबको एक ही दिन बनाने की लिए आग्रह किया गया। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला अवसर है जब किसी एक शख्स ने दिलेरी दिखाते हुए इतनी बड़ी मात्रा में व्यवस्था करके शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना को इतने भव्य तरीके से क्रियान्वित किया है।

शिक्षा विभाग ने इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की है।एक साथ आसपास के सभी गांवों में यह सकारात्मक सोच लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम मसनी स्थित प्राथमिक शाला में न्यौता भोजन में भाग लेने के लिए आए पालक  राजकुमार कश्यप शिक्षक ने प्रधानपाठक वैष्णव के कार्य को ऐतिहासिक बताया।

वहीं सरपंच नरेंद्र साहू, समाजसेवी अरुण साहू, सेवक कश्यप, देवा साहू, शिक्षक उमाशंकर सिंह, संकुल समन्वयक गिरीश क्षत्री, प्रधानपाठक फत्तेराम कश्यप, डी एल राठौर, किशन पारधी, सतरूपा ध्रुव, कृष्ण कुमार साहू, शिक्षक दिनेश राजपूत, तामेश्वर कश्यप, चंद्रकली, नंदकुमार ने वैष्णव सर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *