प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ आएंगे, नई विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन
राज्य को 14,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और नवा रायपुर अटल नगर स्थित विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। यह भवन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर आधारित है, पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित और वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुसज्जित है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
प्रमुख कार्यक्रम और परियोजनाएं
-
विकास परियोजनाएं: सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा क्षेत्रों में कुल 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।
-
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
-
स्मारक और संग्रहालय उद्घाटन: शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन; संग्रहालय पोर्टल और ई-बुक ‘आदि शौर्य’ का शुभारंभ।
-
स्वास्थ्य और बच्चों से संवाद: नवा रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में जन्मजात हृदय रोगों का सफल इलाज कराए 2,500 बच्चों से बातचीत।
-
आध्यात्मिक केंद्र: ब्रह्माकुमारीज़ के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन।
-
ग्रामीण आजीविका और स्टार्ट-अप: 9 जिलों में 12 नए स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (SVEP) ब्लॉकों का उद्घाटन।
-
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): 3 लाख लाभार्थियों को 1,200 करोड़ रुपये की किश्त जारी, 3.51 लाख पूर्ण हो चुके घरों का गृह प्रवेश।
प्रधानमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास, ग्रामीण आजीविका और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यक्रमों में शामिल परियोजनाएं राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति देंगी।
Author: Deepak Mittal









