नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाल रहे हैं। उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
साय ने जताया आभार
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को पूरा करने में राज्य की प्रतिबद्धता दोहराई।
अमित शाह ने क्या लिखा?
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और सर्वांगीण कल्याण का सुंदर दौर देख रहा है। मां दंतेश्वरी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जवाब में साय ने कहा कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश का वनांचल भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प को दोहराया।
अन्य नेताओं ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और यश की कामना की।
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने साय को विकास और शांति के पथ पर राज्य को आगे बढ़ाने वाला नेता बताया।
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भी उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण की सराहना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के नेताओं की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158863
Total views : 8181329