लॉन्च से पहले iPhone SE 4 की कीमत और फीचर्स सब हुए लीक, आप भी जानें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

iPhone SE 4: Apple की iPhone SE सीरीज लंबे समय से बजट फोन लाती है. iPhone SE 3 दो साल पहले लॉन्च किया गया था. अब नेक्स्ट जनरेशन iPhone SE 4 के बारे में अटकलें बढ़ रही हैं. इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं. हालांकि, अभी यही नहीं  iPhone SE 4 की लॉन्च तिथि का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है. पिछले तीन SE मॉडल के बीच दो से चार साल का अंतर था.

कोरियाई आउटलेट The ELEC की एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 4 के प्रोडक्शन को 2025 तक टाल दिया गया है. मार्क गुरमन और टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने यह संकेत दिए हैं कि इस फोन को मार्च और मई 2025 के बीच रिलीज देख सकते हैं.

iPhone SE 4 डिजाइन लीक:

iPhone SE 4 में iPhone 14 या लेटेस्ट iPhone 16 से मिलता जुलता डिजाइन दिया जाएगा. इसे लेकर एक टिप्सटर ने दावा किया है कि SE 4 में iPhone XR का 6.1 इंच नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है. किसी SE सीरीज में पहली बार नॉच दिया जाएगा. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में SE 4 में OLED डिस्प्ले होने की संभावना का भी संकेत दिया गया है.

iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स: 

iPhone SE 4 में 48MP का रियर कैमरा हो सकता है, जो iPhone 15 और iPhone 16 के कैमरा सिस्टम से मिलता-जुलता होगा. वहीं, SE 4 में 3279mAh की बैटरी दी जाएगी जो मौजूदा मॉडल में 2018mAh क्षमता से काफी बेहतर है.

भारत में iPhone SE 4 की संभावित कीमत:

iPhone SE अपने बजट-फ्रेंडली प्राइस टैग के लिए जाना जाता है, लेकिन लेटेस्ट हार्डवेयर और डिजाइन अपग्रेड के साथ, कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है. लीक्स के अनुसार, यह कहा जा सकता है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 49,900 रुपये होगी, जबकि iPhone SE 3 की लॉन्च कीमत 43,900 रुपये थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *