राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली, 4 जुलाई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी शक्ति होती है। भारत में खेल राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली साधन रहा है। जब ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में तिरंगा फहरता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो जाते हैं।

राष्ट्रपति ने फुटबॉल के प्रति देशवासियों के विशेष लगाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धीरज और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डूरंड कप की परंपरा को जीवित रखने और इसे प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और विश्व के प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1888 में हुई थी। यह प्रतियोगिता देशभर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक उत्सव का अवसर होती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *