जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति गर्व का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस समारोह आज एक विशेष क्षण का साक्षी बना, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुँचीं। राष्ट्रपति की उपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह राज्य और विशेषकर जनजातीय समाज के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का अवसर है।

सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया का छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संजीदगी ने इस समारोह की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से सीधा संवादजनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान, तथा आदिवासी विरासत पर आधारित भावुक संबोधन ने पूरे प्रदेशवासियों के हृदय में गर्व की भावना भर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपस्थिति सिर्फ एक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और विकास के प्रति राज्य सरकार के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाली प्रतीकात्मक घटना है।

सीएम साय ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जनजातीय विकासवनोपज आधारित आजीविका, तथा नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के साथ तेजी से काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज की सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति की इस ऐतिहासिक सहभागिता को उन्होंने जनजातीय सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment