छठ पूजा की तैयारी जोरों पर — प्रशासन और समिति जुटी मुंगेली के छठ घाटों की व्यवस्था में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियाँ मुंगेली में जोरों पर चल रही हैं। आस्था के इस महापर्व को लेकर आज सुबह से ही नगर प्रशासन सक्रिय नजर आया। आगर नदी की साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत, लाइटिंग व्यवस्था और जलस्तर का निरीक्षण प्रशासनिक अमले द्वारा किया गया।

प्रातःकाल से ही नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी नदी किनारे जुटे रहे। सफाई कर्मियों ने घाटों पर जमा कचरे को हटाया तथा नदी में जलस्तर का परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

SDM अजय शतरंज और CMO होरी सिंह ने लिया जायजा

छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा हेतु एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज और मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह स्वयं आगर नदी स्थित प्रमुख छठ घाट पहुंचे। उन्होंने वहां की साफ-सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर आयोजन की रूपरेखा को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि “छठ पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है। प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

छठ पूजा का पर्व और तिथियां
बता दें कि छठ पर्व सूर्य उपासना का महापर्व है, जिसमें सूर्य देव और छठी मइया की पूजा की जाती है। यह पर्व शुद्धता, आस्था और अनुशासन का प्रतीक है।

मुंगेली सहित पूरे प्रदेश में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

25 अक्टूबर (शुक्रवार) – नहाय-खाय

26 अक्टूबर (शनिवार) – खरना

27 अक्टूबर (रविवार) – संध्या अर्घ्य

28 अक्टूबर (सोमवार) – प्रातः अर्घ्य और पर्व का समापन

इन चार दिनों तक व्रती महिलाएं सूर्य देव की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

घाटों पर की जा रही विशेष तैयारी

नगर पालिका द्वारा छठ घाटों पर अतिरिक्त लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस बल की टीम भी घाटों पर मौजूद रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

आस्था और भक्ति से सराबोर होगा मुंगेली

छठ पर्व के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु नदी तटों पर एकत्र होकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। प्रशासन और पूजा समितियां लगातार समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप में संपन्न हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *