आजकल सोशल मीडिया पर कई मजेदार और चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने प्रेमी के घर आधी रात को पहुंचती है और ऐसा खुलासा करती है कि लड़के के होश ही उड़ जाते हैं।
वायरल वीडियो में एक युवक अपने घर में आराम से सो रहा होता है, तभी आधी रात को उसके दरवाजे पर दस्तक होती है। जब वह पूछता है कि कौन है, तो लड़की जवाब देती है- “दरवाजा खोलो।” जैसे ही लड़का दरवाजा खोलता है, वह लड़की को देखकर हैरान रह जाता है। लड़की सीधे सवाल करती है- “आपका फोन कहां है?” लड़का हैरानी से जवाब देता है- “फोन तो यहीं पर है, पर तुम इतनी रात को यहां क्या कर रही हो?”
लड़की ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लड़की बिना किसी झिझक के जवाब देती है, “मैं अपने घर से हमेशा के लिए चली आई हूं, मेरे पापा ने मुझे घर से निकाल दिया है।” यह सुनकर लड़का घबरा जाता है और पूछता है, “लेकिन क्यों?” इसके बाद लड़की आगे कहती है, “तुम्हें नहीं पता? जितनी बार OYO होटल लेकर गए हो, अब नाटक मत कर।” लड़का और भी ज्यादा घबरा जाता है और कहता है, “अरे मैंने तो कुछ किया भी नहीं!” इस पर लड़की गुस्से में जवाब देती है, “अच्छा, अपने आप मैं प्रेग्नेंट हो गई क्या?” यह सुनते ही लड़का सकते में आ जाता है और कहता है, “मुझे नहीं पता, ये कैसे हुआ!” लड़की जवाब देती है, “ज्यादा मत बोल, मेरे पास सारी वीडियो रखी हैं।” यह सुनकर लड़के के होश पूरी तरह उड़ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “अब तो बाबू-सोना की कहानी खत्म!” वहीं कुछ ने लिखा, “कपल्स को अब संभलकर रहना चाहिए।”
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181058
Total views : 8212742