जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 31 जुलाई तक..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर ने परिवार कल्याण प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जनसंख्या वृद्धि को रोकने तथा परिवार नियोजन सेवाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के सफलता के लिये प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के समुचित रूप से पालन-पोषण एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के समुचित विकास के लिए परिवार नियोजन आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन अपनाने लोगों को जागरूक करने के लिए पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में निश्चित रूप से जागरूकता आएगी।

परिवार नियोजन केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, यह जनसंख्या नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक स्थिरता का आधार है। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला साहा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए प्रचार-प्रसार रथ विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न ग्रामों में पहुँचेगी, जहां लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल लोरमी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। पुरूष नसबंदी कराने पर 03 हजार रूपए एवं महिला नसबंदी कराने पर 02 हजार रूपए तथा प्रसव पश्चात नसबंदी कराने पर 03 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी और स्वास्थ्यगत समस्या के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल किया जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *