गरीब बच्चे अब अपना सपना पूरा कर सकेंगे।।बिलासपुर स्थित डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र मे निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरीब बच्चे अब अपना सपना पूरा कर सकेंगे
बिलासपुर स्थित डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र मे निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ

बिलासपुर,8 दिसंबर 2024/अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र जो गरीब प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग संस्था है,अब इस संस्था में उन सभी निर्धन प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा मिलेगी। जहाँ वातानुकूलित कक्ष तथा शांत वातावरण में बच्चे अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये घंटों बैठ कर अध्ययन कर सकेंगे।
ज्ञातव्य हो कि अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने तनखे से कुछ राशि बचाकर उन निर्धन प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी है एवं उन बच्चों के लिये निःशुल्क लायब्रेरी प्रारम्भ कर शिक्षा दान महा अभियान को आत्मसात किया है | जो समाज शिक्षित होगा,वही समाज विकसित होगा । शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता | इसके लिये जागरूक अधिकारी कर्मचारी अमूर्त सहयोग करके समाज का ऋण उतारने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहे है |

निःशुल्क लायब्ररी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महादेव कांवरे (आईएएस) संभागीय कमिश्नर बिलासपुर और रायपुर के हाथों हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष अजाक्स , श्री शिवकुमार कंवर उप जिलाधीश बिलासपुर , प्रांतीय संगठन मन्त्री श्री जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संचिव डॉ अमित मिरी, संभागीय अध्यक्ष डॉ मोहन शेन्डे, कृष्ण कुमार रायकवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केदार अनंत, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र धृतलहरे एवम सभी दान दाता अधिकारी कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ l कार्यक्रम में सभी दान दाताओं को कमिश्नर श्री कावरे के हाथों सम्मान पत्र प्रदान किया गया ।

मुख्य अतिथि के आसंदी से कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा दिये गए संवैधानिक अधिकारों के ऋण को सिर्फ और सिर्फ अपने आने वाले पीढ़ी को शिक्षा दान करके उबार सकते है। शिक्षा ही सब समस्याओं का समाधान है और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है l श्री कावरे ने अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र के लिये जल्द ही ई लायब्रेरी और इस केन्द्र भवन निर्माण के लिये पृथक से नगर निगम क्षेत्र में भूमि अलॉट करने में सहयोग करने की बात कही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *