एनआईटी चौपाटी विवाद पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की ‘सद्बुद्धि’ के लिए किया यज्ञ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


राजधानी रायपुर के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है।  कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अरूण साव और विधायक राजेश मूणत के पोस्टर हाथों में लेकर हवन-पूजन किया।

कांग्रेस का कहना है कि एनआईटी चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों की रोज़ी-रोटी दांव पर लगी है। पार्टी की मांग है कि चौपाटी हटाने से पहले प्रभावित छोटे व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी आजीविका पर असर न पड़े।

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया जा रहा है, क्योंकि जिस चौपाटी को कभी वैध बताया गया, अब उसी को अवैध बताकर उजाड़ने की बात की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी से जुड़ी चौपाटी को लेकर सरकार का रुख लगातार बदलता रहा है।

विकास उपाध्याय ने यह भी मांग की कि एनआईटी चौपाटी में लगाए गए लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये की राशि वापस की जाए। उन्होंने भाजपा नेता राजेश मूणत के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि पहले नियमों के तहत चौपाटी को वैध बताया गया, फिर अचानक उसे अवैध कहकर कार्रवाई की बात शुरू हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उनके परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment