ऑर्गेनाइज्ड क्राइम व साइबर इन्वेस्टिगेशन पर पुलिस ट्रेनिंग वर्कशॉप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


हर्ष लाल, संवाददाता सक्ती


बिलासपुर के चेतना भवन पुलिस लाइन में “संगठित अपराध, स्मॉल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, ई-एविडेंस, ई-समन एवं iGOT कर्मयोगी” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएसपी बिलासपुर के निर्देशन में आयोजित इस वर्कशॉप में जिले के करीब 60 पुलिस अधिकारियों और विवेचकों ने भाग लिया।


कार्यशाला में अधिकारियों को ऑर्गेनाइज्ड क्राइम इन्वेस्टिगेशन, डिजिटल एविडेंस के संरक्षण, साइबर अपराधों की जांच तथा आधुनिक कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और साइबर अपराधों की प्रभावी विवेचना पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


इस दौरान एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम इन्वेस्टिगेशन विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वहीं आरक्षक डी. के. साहू ने ई-एविडेंस, ई-समन एवं iGOT कर्मयोगी पोर्टल के उपयोग संबंधी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment