होली पर्व को लेकर थाना सरगांव पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील संग दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार पूरे उत्साह और उमंग से मनाया जाएगा। जिस परिप्रेक्ष्य में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिलेवासियों को शुभकामनाओं सहित होली त्यौहार शांति एवं सौहार्द्र पूर्ण मनाने की अपील की गई है इसी परिपालन में आज थाना सरगांव पुलिस द्वारा नगर के मुख्य मार्गों में होली त्यौहार शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए आवस्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

आम नागरिकों को नशे की हालात में वाहन न चलाने, तीन सवारी व बिना हेलमेट मोटर सायकल न चलाने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने, बीच सड़क पर होली न खेलने एवं होलिका दहन में फुहड़ व अश्लील गाने न बजाने, बच्चों को होलिका दहन के दौरान आग से दूर रखने सम्बंधित अपील की गई।


ज्ञात हो कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये चौक-चौराहों पर जिला मुंगेली के तीनों अनुविभाग मुंगेली, लोरमी, एवं पथरिया में धार्मिक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्राप्त बल 30 एवं जिला इकाई के 170 बल कुल 200 विशेष सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुंगेली पुलिस ने दिशा निर्देश जारी कर नागरिकों को उसका परिपालन कर त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाकर सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है। इस अवसर पर थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, के साथ ही पुलिस स्टॉफ सरगांव, व आसपास ग्रामों के कोटवार साथी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *