सरगुजा: साम्प्रदायिक तनाव के बाद थाना प्रभारी लाइन अटैच, प्रशासन सख्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा: जिले के सीतापुर के उरांव पारा में शनिवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद उत्पन्न साम्प्रदायिक तनाव के मामले में थाना प्रभारी सीआर चंद्रा को लापरवाही के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है।

एसपी राजेश अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी की जगह उप निरीक्षक अखिलेश सिंह को सीतापुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया। अखिलेश सिंह ने तुरंत सीतापुर पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।

साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों पर प्रशासन ने भी सख्त कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर कार्रवाई करते हुए सोनतराई चौक पर सड़क किनारे स्थित बिरयानी ठेले को तोड़ा और कब्जे में लिया गया। इसके अलावा नए बस स्टैंड में मौजूद दो दुकानों को सील कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इलाके में शांति बनाए रखने और भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सतर्कता जारी रखी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment