पुलिस जन चौपाल : छोटे अतरमुडा के सामुदायिक भवन में चक्रधरनगर पुलिस ने लगाया चौपाल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर साइबर फ्रॉड से आमजन को जागरूक करने थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस जन चौपाल, चलित थाना, साइबर सुबह, साइबर चेतना जैसे कार्यक्रमों आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा वार्ड क्रमांक 26 छोटे अतरमुडा के सामुदायिक भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वार्डवासियों को विविध अपराधों की जानकारी दी गई ।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने वार्डवासियों को पुलिस द्वारा नवीन कानून के तहत की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया गया । उन्होंने वर्तमान में हो रही ठगी के बारे में सचेत कर ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।

थाना प्रभारी ने वार्डवासियों को बताया कि को साइबर ठग द्वारा व्हाटसअप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट, ट्रेडिंग में ज्यादा कमाई का लालच देकर तथा लाटरी, एनी डेस्क एप, लोन एप, फेक कस्टमर केयर नंबर आदि के माध्यम से ठगा जा रहा है ।

उन्होंने अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर आए कॉल पर बैंक अथवा निजी जानकारी आधार नंबर, बैंक, एटीएम पिन की जानकारी शेयर नहीं करने और अनजान लिंक को डाउनलोड करने से बचना बताएं ।

साइबर क्राइम के शिकार होते की तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 या व्हाटसअप हेल्प लाइन 9479281934 पर सहायता प्राप्त करने कहा गया ।

इसी क्रम में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा ग्राम गुडू में चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों को नवीन कानूनों की जानकारी दी । थाना प्रभारी साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया और गांवों में नवयुवकों को शराब, जुआ से दूर रखने कहा ।

उन्होंने ग्रामवासियों को  पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर कॉल करने कहा गया । चलित थाने में  सरपंच, गणमान्य नागरिकों के साथ महिला बच्चें काफी संख्या में उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *