पुलिस स्मृति दिवस : कर्तव्य परायण में शहीद हुए जवानों को स्मरण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा   रायगढ़ :  प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया जाता है । यह दिवस सन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी फायरिंग में शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष  “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है ।

पुलिस स्मृति दिवस पर भारत के सभी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में बीते 01 सितंबर से वर्तमान 31 अगस्त तक ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी रैंक के पुलिसकर्मियों की नामावली सूची का पाठन जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाता है ।

 इस वर्ष भी जिले के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल ने 1 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक शहीद हुए 216 जवानों के नामों का पठन किया, जिसके बाद सशस्त्र जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई और फिर शोक शस्त्र कर शहीदों के सम्मान में सशस्त्र जवानों के साथ उपस्थित सभी आगंतुकों ने सिर झुकाकर बारी-बारी से शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।

इस अवसर पर रायगढ़ सांसद  राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष  निराकार पटेल, कलेक्टर रायगढ़  कार्तिकेया गोयल, एसपी रायगढ़  दिव्यांग कुमार पटेल, एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़  पुष्कर शर्मा ने रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शहीद पुलिस परिवार के सदस्यों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम में सल्पाहर पश्चात शहीद परिवारों को उनके घर तक पहुंचाया गया ।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय, उप सेनानी सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी  रामगोपाल करियारे, आकाश मरकाम, एसडीम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, डीएसपी अखिलेश कौशिक, उत्तम प्रताप सिंह,रमेश चंद्रा समेत जिला पुलिस और छठवीं वाहिनी रायगढ़ के जवान व पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *