संदिग्धों की जांच और किराएदारों के सत्यापन के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


शैलेश शर्मा 9406308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ :  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में किराएदारों के सत्यापन  व संदिग्धों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है । आज   सुबह सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने किरायेदार चेक किये ।

अधिकारियों ने मकान मालिकों से कहा गया कि वे मकान किराये पर देते समय पूर्ण सावधानी बरतें तथा किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं।

रायगढ़ में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड पर मुसाफिरों की जांच की गई ।

जवानों ने मुसाफिरों के समानों की जांच के साथ आने-जाने की जानकारी ली, उनके पहचान पत्र चेक किये गये । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने खरसिया में जवानों के साथ संदिग्धों और किरायेदार जांच में शामिल रहे । 

 विशेष अभियान दौरान सभी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि पर दिन भर चेकिग अभियान चला । थाना प्रभारी ने अपने इलाके में होटल, ढाबे, सराय, धर्मशाला में चेकिग कर वहां ठहरे लोगों की जानकारी हासिल की और रजिस्टर चेक किये ।

संचालकों को उनके यहां आकर रूकें व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें कहा गया । विशेष अभियान में दिगर प्रांत के रहवासियों को उनके शहर में श्रम या व्यवसाय करने की समझाइश दी गई ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *