
शैलेश शर्मा : रायगढ़ : थाना नवागढ़ पुलिस ने जुए की सूचना पर छापेमारी कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान 14,000 रुपए नगद, 06 मोबाइल फोन और 04 मोटर साइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।
गिरफ्तार आरोपियों में रामसिंह, रामसरकार, जनीराम साहू, जय कुमार साहू, हेमंत साहू, रामधन दिवाकर, और धरमराज साहू शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस सफल अभियान के तहत थाना नवागढ़ के निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक रमेश एक्का, और अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240400
Total views : 8288794