Raipur Breaking: सामुदायिक शौचालय के पास युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने चंद घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Raipur Breaking: सामुदायिक शौचालय के पास युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने चंद घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्राम कुकरा में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, लोहे की रॉड और कड़े से वार कर की गई हत्या — पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरा में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक की सामुदायिक शौचालय के पास हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार धीवर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रार्थी मुकेश धीवर ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर 2025 की सुबह जब उन्होंने अपने पिता को देखा, तो वह मृत अवस्था में पेट के बल पड़े हुए थे। मृतक के गले, सिर, माथे और आंख के पास धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए और वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष टीम गठित की।


पुलिस जांच और त्वरित कार्रवाई

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की जानकारी के आधार पर पता चला कि मृतक को आखिरी बार सूरज कोशले और परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के साथ ऑटो में देखा गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पहले तो अपराध से इंकार किया, लेकिन साक्ष्यों के दबाव में उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कड़ा और ऑटो वाहन जब्त कर लिया।


हत्या की वजह और घटनाक्रम

जांच में सामने आया कि मृतक और दोनों आरोपी उस दिन शराब पी रहे थे। नशे की हालत में किसी मामूली बात पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड लेकर आए और सुरेंद्र धीवर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 463/25 दर्ज कर धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. सूरज कोशले, पिता स्व. श्यामलाल कोशले, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुकरा, थाना मंदिर हसौद।

  2. परमानंद साहू उर्फ बिल्लू, पिता जगमोहन साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुकरा, थाना मंदिर हसौद।


पुलिस टीम की भूमिका

इस मामले की त्वरित सफलता में पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव (थाना प्रभारी मंदिर हसौद), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (एंटी क्राइम और साइबर यूनिट) के साथ टीम के सदस्य वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, मुनीर रजा, अविनाश टंडन और प्र.आर. अशोक वर्मा, संतोष चंद्राकर, आर. राजेश वर्मा, युवराज वर्मा, जफर अहमद, राकेश कुमार साहू शामिल रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *