प्राथमिक स्कूल में बच्चियों पर डंडे की बरसात! कोरवा जनजाति की छात्रा घायल, शिक्षिका निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सहायक शिक्षिका ज्योति तिर्की ने आपस में बातचीत कर रही तीन छात्राओं को लकड़ी के डंडे से पीट दिया।

पिटाई से पांचवीं कक्षा की छात्रा सहित एक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की 11 वर्षीय बच्ची के घुटने और पैर में सूजन आ गई। प्रधानपाठक रामराज यादव ने बच्ची को रोते हुए देखा और तुरंत राजपुर अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। घटना से डरी छात्रा ने अब स्कूल जाने से मना कर दिया है।

छात्रा के पिता ने आक्रोश जताते हुए कहा — “हम बेटी को पढ़ाई के लिए विद्यालय भेजते हैं, पिटाई के लिए नहीं।”

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शंकरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *