ईरान से अमेरिका-इजरायल की जंग के कारण पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर मोदी सरकार की नजर है। PM मोदी आज (रविवार को) अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया के खराब होते हालात पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही, तेल, गैस और बिजली के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है। जान लें कि पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति के मद्देनजर पेट्रोलियम, कच्चे तेल, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से जुड़े हालात की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक का मुख्य फोकस देशभर में निर्बाध आपूर्ति, स्थिर लॉजिस्टिक्स और प्रभावी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर रहेगा।
सरकार, ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। उपभोक्ताओं और उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए वैश्विक घटनाक्रमों की लगातार निगरानी की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207737
Total views : 8247535