‘G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे PM मोदी,’ जमकर हुआ स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

PM Modi Visit Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में ब्राजील पहुंचे है. इस दौरान पीएम मोदी 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. जी20 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश गुयाना का दौरा भी करेंगे. इस बीच ब्राजील में भारतीय राजदूत सुरेश रेड्डी ने पीएम मोदी का स्वागत किया. बता दें कि पिछले साल भारत की सफल अध्यक्षता ने जी20 आयोजन को जनता का जी-20 बना दिया था।.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे ने भारतीय समुदाय के बीच भारी उत्साह बना हुआ है. जैसे ही पीएम मोदी रियो डी जनेरियो के एक होटल में पहुंचे, भारतीय प्रवासियों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया.रियो डी जनेरियो में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने के लिए पीएम मोदी उत्साहित नजर आए.

ब्राजील में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत केवल भारतीय प्रवासियों तक ही सीमित नहीं था. इस अवसर पर ब्राजील के वेदिक विद्वानों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष वेदिक मंत्रों का जाप किया, जो भारतीय संस्कृति और धार्मिकता की महत्वपूर्ण झलक प्रदान करता है. इन विद्वानों के द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण ने एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल पैदा किया, जो दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति का प्रभाव विदेशों में भी गहरा है.

भारत-ब्राजील संबंधों को मिलेंगी नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और ब्राजील के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मोदी के स्वागत ने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के नए आयाम स्थापित करने की संभावना को प्रकट किया. यह घटना भारतीय संस्कृति और परंपराओं की वैश्विक स्वीकार्यता को भी दर्शाती है, जो विदेशों में भारतीयों के योगदान और उनकी संस्कृति के महत्व को दर्शाती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *