6वीं छत्तीसगढ़ कप राज्यस्तरीय ओपन कराते चैम्पियनशिप भिलाई में सरगांव के खिलाड़ियों ने दिखाया दम..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- सरगांव कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने भिलाई के कन्यामहाविद्यलय में आयोजित 6वीं छत्तीसगढ़ कप राज्य स्तरीय ओपन कराते चैम्पियन शिप में हिस्सा लिया था, जिसमे सरगांव के खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते में अपना दमखम दिखाया। 7 वर्ष वर्गंतराल में हर्ष साहू (22 KG) ने रजत पदक हासिल किया।

15 वर्ष वर्गंतराल में राजीव त्रिपाठी (57 KG) कांस्य पदक एवं मयंक साहू (52 KG) रजत पदक हासिल किया।यह आयोजन एलीट कराते एकेडमी छत्तीसगढ़ द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सीनियर और जूनियर दो अलग – अलग दिवस में हुआ।

पहले दिन सीनियर एवं दूसरे दिन जूनियर का इवेंट कराया गया। कराते इंडिया आर्गेनाइजन के बैनर तले यह आयोजन रेन्सी बी बी नायडू कार्यकारणी अध्यक्ष ( CGKD), मार्गदर्शन रेन्सी अमल तालुकदार सचिव (CGKD) नेतृत्व और आयोजक सेंसाई दीपक कुमार गुप्ता एलीट कराते एकेडमी टीम की मेहनत से लगभग 400 खिलाड़ियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जिसमें रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव, भिलाई, मुंगेली, बिलासपुर, राजिम एवं धमतरी को मिलाकर कुल 9 जिलों के कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसकी जानकारी सरगांव कराते स्कूल के मुख्य कोच सेंसाई चैतराम साहू ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *