जशपुर में विमान हादसा: पहाड़ से टकराकर प्राइवेट विमान क्रैश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


जशपुर। जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक निजी विमान आरा पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।


हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाती हैं।


हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और सह-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा रहे हैं और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment