Gold Silver Price Today: शादी सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की डिमांड, जानिए कितना बढ़ गया भाव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Today Gold & Silver Rate: शादी का सीजन शुरू हो चुका है. भारत की शादियों में सोना-चांदी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जिसके कारण सोना-चांदी की खरीदारी में वृद्धि हुई है. हालांकि बढ़ते दामों को देखते हुए ग्राहकों के चेहरे पर मायूसी भी है. लेकिन फिर भी मार्केट में तेजी से सोना-चांदी की खरीदारी की जा रही है.

लोग सोना हमेशा अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए खरीदते हैं. लेकिन आपकी थोड़ी सी लापरवाही से आपका वर्तमान भी खराब हो सकता है. इससे बचने के लिए सोना खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, नहीं तो आपके  सारे सेविंग्स बेकार हो सकते हैं.

सोना-चांदी के भाव 

भारत में आज सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना  77,780   प्रति 10 ग्राम है. वहीं बैंगलोर में  77,680 , चेन्नई में  77,680 , हैदराबाद में 77,630 और मुंबई में 77,630 प्रति दस ग्राम भाव है. वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव 71,310 प्रति दस ग्राम है. वहीं बैंगलोर में 71,210, चेन्नई में 71,210, हैदराबाद में 71,160 और मुंबई में 71,160 प्रति दस ग्राम के रेट से मिल रहा है. वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो प्रति किलो चांदी 92,100 रुपये के भाव से मिल रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान 

सोन खरीदने से पहले इसके बारे में जानकारी जरुर लेनी चाहिए. मार्केट में 24 कैरेट सोने के सबसे शुद्ध माना जाता है. इसमें 99.9% शुद्धता बताई जाती है. जिसका मतलब है कि इन सोनों में किसी तरह का कोई मेटल की मिलावट नहीं होती है. इस तरह के सोने को आमतौर पर बार और सिक्के बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वहीं 22 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. इस तरह के सोने में 22 पार्ट सोना तो वहीं दो पार्ट मेटल जिसमें चांदी या फिर कोई और धातु हो उसकी मिलावट होती है. इससे ज्वैलरी के डिजाइन देने में काफी आसान होता है. 22 कैरेट सोना में इसकी शुद्धता 91.67% बताई जाती है. सोना को अक्सर इन्वेस्टमेंट के लिए ही खरीदा जाता है. ऐसे में सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरुरी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *