
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
सरगांव-राजधानी रायपुर सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहणी पुरम में आयोजित दो दिवसीय ओपन राज्य स्तरीय कराते चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण – पत्र से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर आयोजक हर्षा साहू ने कहा की ये आयोजन बिग्नस बच्चों के लिए कारगर सिद्ध होगा यही प्रतिभागी आगे चलकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेंगे । शनिवार और रविवार को हुए इस आयोजन में राज्य के 27 जिलों के लगभग 600 प्रतिभागियों ने अपना जौहर दिखाया। जिसमें सीनियर और जूनियर के प्रतिभागियों ने भाग लेकर काता और कुमिते में जिलों के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया।

इसमें सरगांव कराते स्कूल मुंगेली के कराते प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाया और कैटेगरी में मेडल जीते। माइनस 6 ईयर वर्ग में हर्ष साहू ब्रांज मेडल, माइनस 15 ईयर वर्ग में अंडर 40 किलोग्राम वर्ग राजीव त्रिपाठी, माइनस 45 किलोग्राम वर्ग मयंक साहू ,प्लस 60 किलोग्राम वर्ग मनवीर सिंह खालसा ब्रॉन्ज मेडल जीते ।
इस दौरान इन विजेता प्रतिभागियों के कोच चैतराम साहू को कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया । ग्रामीण अंचल से सफर की शुरुआत कर अपने लग्न और अथक परिश्रम से आज राज्य स्तर के आयोजन में इनकी छुपी प्रतिभा को सामने लाने में इनके कोच सेनसाई चैतराम साहू की भूमिका सराहनीय है।
Author: Deepak Mittal







