मुंगेली के खेड़ा गांव में दर्दनाक हादसा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कुएं में सफाई के लिए उतरे चाचा-भतीजे की जहरीले गैस के सम्पर्क में आने से मौत,मचा कोहराम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली जिले के खेड़ा गांव में हुए दर्दनाक हादसे ने दिल दहला के रख दिया है जानकारी अनुसार कुएं की सफाई के दौरान जहरीली मिथेन गैस का रिसाव होने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है गांव में घटना को लेकर कोहराम मच गया है।

हादसे की पूरी जानकारी,कैसे हुआ हादसा

हादसे की मिली जानकारी के अनुसार जिले के खेड़ा गांव में एक पुरानाकुंआ है जिसमे मोटरपंप लगा हुआ है जिसमे कचरा आ गया था को साफ करने गांव के पुरुषोत्तम निषाद उम्र 35 वर्ष कुएं में उतरा हुआ था कि कुएं में मौजूद मिथेन गैस के चलते उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया जिसे बचाने उसके चाचा दिनेश निषाद उम्र 50 वर्ष जल्दबाजी में बिना कुछ सोंचे कुएं में उतरे और वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पे मौत हो गयी।

प्रशासनिक टीम, एसडीआरएफ पहुंची घटना स्थल

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस,जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम वँहा पहुंची उन्होंने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए चाचा भतीजे दोनों के शव को बाहर निकाला। घटना से गांव में सदमे का माहौल है और परिजनों की हालत रोकर बुरी हो चुकी।

कलेक्टर व एसपी पहुंचे घटना स्थल,आम लोगों से की ये अपील

कलेक्टर कुंन्दन कुमार और एसपी भोजराम पटेल ने घटना स्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया वन्ही कलेक्टर ने आम लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के कुओं या टैंकों में बिल्कुल न उतरें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए किखाली या पुराने कुओं को चिन्हित किया जाए। उन्हें खतरे के रूप में टैग किया जाए और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी से एहतियात बरतने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *