ग्राम पंचायत बीजाभाट मे हुआ स्वच्छाग्रही स्वास्थ्य जांच एवं कल्याण शिविर का आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(विनय सिंह) : बेमेतरा  ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान 2024 के अवसर पर स्वच्छाग्रही दीदियों/सफाई मित्रों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए आज मंगलवार 17 सितम्बर को जनपद पंचायत बेमेतरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बीजाभाट के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में स्वच्छाग्रही स्वास्थ्य जांच एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में श्रम विभाग, स्वास्थ्य, खाद्य, समाज कल्याण, मनरेगा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, विद्युत विभाग, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुपालन, कौशल विकास/जीएमडीआईसी, ईडीएम विप्स सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर स्थल में स्टाल लगाया गया और हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभांवित किया गया।

शिविर में श्रम विभाग द्वारा 30 स्वच्छाग्रहियों का श्रम पंजीयन किया गया एवं 3 पंजीयन का नवीनीकरण किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85 स्वच्छाग्रहियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। खाद्य विभाग को 39 उज्जवला गैस कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त हुए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 85 आवेदन मिले, स्वच्छ भारत मिशन को 23 आवेदन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 03 आवेदन, विद्युत विभाग को 04 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग को 09 आवेदन मिले।

इस तरह शिविर में कुल 208 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद अग्रवाल, जनपद पंचायत बेमेतरा के सीईओ  पी एल ध्रुवे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत खण्डसरा के हाई स्कूल में स्वच्छाग्रही दीदियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं कल्याण शिविर आयोजित किया जायेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *