नई नियुक्ति पर ज्वाइनिंग नहीं करने पर 38 शिक्षक निलंबित, आदेश हुआ जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर जिले में नई पदस्थापना पर समय पर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत अतिशेष घोषित किए गए 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें 29 महिला शिक्षक शामिल हैं।

दरअसल, स्कूलों में शिक्षकों के संतुलन और समुचित समन्वय के लिए शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण किया गया था, जिसके बाद कई शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आए। विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों को जुलाई 2025 तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद जनवरी माह तक जिले में 39 शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतते हुए 38 शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। विभागीय कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *