SIR पर अड़ा विपक्ष, सरकार चुनाव सुधार पर चर्चा को तैयार, रीजीजू ने कहा- शर्त न रखें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

SIR पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है. इस पर राज्यसभा में बोलते हुए, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को टाइमलाइन पर जोर नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो कृपया कोई शर्त न रखें . राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सदस्यों ने SIR पर रूल 267 के तहत नोटिस दिया था. सदन को SIR पर चर्चा शुरू करनी चाहिए.

आज विंटर सेशन के दूसरे दिन पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से सदन की कार्यवाही में रुकावट न डालने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि सरकार सदन में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. चर्चा शांतिपूर्ण और अनुशासनात्मक तरीके से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दूसरे मुद्दे भी हैं जिन पर ध्यान देने की ज़रूरत है, लेकिन विपक्ष एक ही मुद्दे पर अड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत और हार तो होती ही रहती है, लेकिन हार का गुस्सा पार्लियामेंट में निकालना सही नहीं है.

खरगे ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज हमने नियम 267 के तहत जो नोटिस दी है, सदन में उसका उद्देश्य बताया जाना चाहिए. ये परंपरा रही है. मगर अचानक ऐसा हो गया है कि जो सदस्य नोटिस देते हैं, न उनका नाम पढ़ा जाता है और न ही नोटिस का विषय (Subject) पढ़ा जाता है. उन्होंने कहा कि हमारी अपील है कि SIR पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए. ये बहुत ही गंभीर मुद्दा है, क्योंकि देश में BLOs की जान जा रही है. उन्होंने कहा कि SIR पर चर्चा देश, नागरिक और लोकतंत्र के हित में है. हम सभी सरकार के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं.

विपक्ष के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. जब सदन सुबह 11:00 बजे हुआ तो सभापति सी पी राधाकृष्णन ने जॉर्जिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारत और जॉर्जिया के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *