ऑपरेशन बाज की बड़ी कामयाबी: मुंगेली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा, लाखों की नकदी-जेवर बरामद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस ने हाल ही में जिला मुख्यालय के पॉश कॉलोनी पृथ्वीग्रीन फेस-1 में हुए सिलसिलेवार चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल ₹30.67 लाख की संपत्ति बरामद की है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कार और मोबाइल शामिल हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। मुख्य आरोपी संदीप सतनामी व अन्य की तलाश जारी है।

यह बड़ी सफलता मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में उद्घाटित इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स की वजह से संभव हुई।

गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया है कि वे वारदात को अंजाम देकर कार से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे और हवाई जहाज से दिल्ली भाग गए। वहां वे ऐशोआराम की जिंदगी बिताते रहे। पुलिस ने रायपुर व दिल्ली एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की और पीछा करते हुए एक आरोपी सूरज कुर्रे को ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। वहीं संदीप सतनामी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

घटना 26 जुलाई 2025 की रात की है, जब आयुष राम नामक युवक अपने परिवार के साथ बाहर गया था। लौटने पर उसने पाया कि उसका मकान पूरी तरह से खंगाला जा चुका है। आलमारी से ₹24.5 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। उसी रात त्रिभुवन यादव नामक अन्य निवासी के घर से भी नकदी और बिछिया की चोरी हुई थी। दोनों मामलों में क्रमशः अपराध क्रमांक 339/25 व 340/25 दर्ज किए गए।

तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और एयरपोर्ट विजुअल्स के आधार पर पुलिस ने वाहन CG-04 KY-8365 (वाइट वैगन-आर) को ट्रैक किया। इसके बाद ग्राम सिंगारपुर में दबिश देकर आरोपी वेदप्रकाश साहू उर्फ बेदू, गुलशन साहू और टिकेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने:

₹20.14 लाख नकद

सोने-चांदी के जेवर (किमती ₹6.65 लाख)

एक कार (₹4 लाख)

तीन मोबाइल (₹48,000)
बरामद किए। कुल बरामदगी ₹30.67 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी वेदप्रकाश, गुलशन एवं फरार संदीप व मंजीत पर पहले से बलौदाबाजार, सिमगा व रायपुर के थानों में चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल और थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित सायबर सेल व सिटी कोतवाली की टीम की सक्रिय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

1. वेदप्रकाश साहू उर्फ बेदू (30), निवासी भाठापारा, जिला बलौदाबाजार

2. गुलशन साहू (25), निवासी सिंगारपुर, जिला बलौदाबाजार

3. दो विधि से संघर्षरत किशोर

फरार आरोपी:

संदीप सतनामी

मंजीत दिवाकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *