ऑनलाइन फ्रॉड, नशा और बाल अधिकार – तीन मोर्चों पर बालोद पुलिस का जागरूकता अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बालोद,, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और नशामुक्ति पर बालोद पुलिस का प्रभावी जनजागरूकता शिविर किया गया,,डिजिटल अपराधों से बचाव और नशे से दूर रहने की सीख दे गई बालोद पुलिस,स्कूली छात्रों को साइबर ठगी, सोशल मीडिया अपराध और नशे के खतरे से किया गया सतर्क,भविष्य के नागरिकों को मिली सुरक्षा की पाठशाला – बालोद पुलिस का विशेष जागरूकता शिविर संपन्न हुआ,पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में बालोद पुलिस द्वारा समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए साइबर अपराध, नशामुक्ति और बच्चों के अधिकारों को लेकर स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमापारा में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण कानूनों और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

साइबर जागरूकता:
डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरे जैसे सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लिंक से सावधान रहने के उपाय बताए गए। छात्रों को साइबर अपराध की शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर 1930 व वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के उपयोग की जानकारी दी गई।

बाल अधिकार एवं विधिक संरक्षण:
थाना प्रभारी ने छात्रों को किशोर न्याय अधिनियम, निशुल्क विधिक सहायता, और बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि हर नागरिक को न्याय पाने का समान अवसर प्राप्त है।

नशामुक्ति अभियान:
कल्याणी सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, भिलाई के अजय कल्याणी ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर जानकारी देते हुए बच्चों को इससे दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती लीनू तुली, शिक्षकगण एवं साइबर सेल और थाना बालोद की टीम – आरक्षक गुलजारी साहू, मनीष ठाकुर, रविकांत गंधर्व, मोहन कोकिला, चेतन सोनकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।
यह अभियान समाज में एक सुरक्षित, नशामुक्त और कानूनी रूप से जागरूक वातावरण के निर्माण की दिशा में बालोद पुलिस का प्रशंसनीय प्रयास रहा,,!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *