एनआईसी अटल नगर नवा रायपुर में राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
रायपुर: राष्ट्रीय कर्मयोगी–वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), छत्तीसगढ़ के अटल नगर, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण में शासन के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के विभिन्न डिजिटल मॉड्यूल, डिजिटल क्षमता-वर्धन, तथा प्रशासनिक दक्षता से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए एनआईसी टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। पूरे प्रशिक्षण के दौरान सहकर्मी सीखने, सहयोग और अनुभवात्मक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को 5 छोटी टीमों में विभाजित किया गया। प्रशिक्षण में टीम-आधारित चुनौतियाँ, व्यक्तिगत अभ्यास, चिंतनशील गतिविधियाँ एवं संवादात्मक चर्चाएँ कराई गईं, जिससे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई।
यह प्रशिक्षण विशेष रूप से व्यक्तिगत प्रभावशीलता, प्रशासनिक कौशल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एनआईसी के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी टी. एन. सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी के गुणों को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155727
Total views : 8176221