रायपुर: विष्णुदेव साय आज सरगुजा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विश्व रेडियो दिवस कार्यक्रम में यूनेस्को के प्रतिनिधि, प्रसार भारती और आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी की विशेष स्मारक श्रृंखला ‘स्वाधीनता का जयघोष–वंदे मातरम्: भारत की सांस्कृतिक धरोहर – एक संगीतमय यात्रा’ के अंतर्गत अगली छह संगीत प्रस्तुतियों का डिजिटल विमोचन किया जाएगा।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री रायपुर से सरगुजा के लिए रवाना होंगे, जहां वे तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य आगाज करेंगे। इस महोत्सव में क्षेत्र की संस्कृति, पर्यटन और लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5:12 बजे रायपुर लौटेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231758
Total views : 8278138