विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 18 नवम्बर को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 18 नवंबर को बुलाया गया है। इस एक दिवसीय सत्र को राज्य की संसदीय यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सत्र में सभी विधायक अब तक की संसदीय यात्रा का अनुभव साझा करेंगे।

यह सत्र विधानसभा के वर्तमान भवन में आयोजित होगा। यह वर्तमान विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाला षष्टम विधानसभा का अंतिम सत्र होगा।

इसके बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment