एक दिवसीय लाठी स्पोर्ट्स के प्रशिक्षण का आयोजन सेंट पॉल्स अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल तिफरा में संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख अरविंद सिंह खुराना और सचिव संदीप ताम्रकर के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रथम जिला स्तरीय लाठी स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का आयोजन 8 दिसंबर रविवार सेंट पॉल्स अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी विद्यालय तिफरा बिलासपुर में किया गया । इस शिविर का आयोजन जिला लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश दुबे एवं सचिव ठाकुर कर्ण सिंह शिवानी बुधौलिया प्रशिक्षक आदित्य तिवारी व्यायाम शिक्षक विजय पटेल द्वारा किया गया ।

शिविर में विशेष मार्गदर्शन जिला लाठी स्पोर्ट्स बिलासपुर के संरक्षक शैलियन जॉर्ज का रहा। शिविर में लगभग विद्यालय के 100 बच्चों ने भाग लिया जिसमें खिलाड़ियों को लाठी चलाने की बारीकियों समेत पट्टाबाज़ी डेमोंसट्रेशन एवं लाठीफाइट का प्रशिक्षण जिला लाठी स्पोर्ट्स रायपुर के सचिव आदित्य तिवारी एवं बिलासपुर जिला के सचिव ठाकुर कर्ण सिंह शिवानी बुधौलिया के द्वारा दिया गया ।

शिविर के समापन के दौरान लगभग 40 खिलाड़ियों को लाठी प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में अदिति बोरकर बबीता साहू भव्या भोमिया दीपिका बघेल धनेश्वरी उइके गोपिका ध्रुव निधि कुर्रे रोज निशान सारी सिद्धि शर्मा संस्कृति कौशिक श्रेया कौशिक सनी सिंह आयुष देवांगन चेतन प्रजापति वैष्णवी कौशिक आराध्या सिंह नैतिक भगवती देवी ध्रुव स्वास्तिककुर्रे विशेष छोड़ आरव जांगड़े लावण्या टंडन इच्छा नेताम अंवेनशा धीवर भगवती साहू सोमेश्वरी साहू पीहू यादव सुधांशु साहू एवं अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए।




Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *