नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय गरबा-डांडिया का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरूण साव सपत्नि होगे शामिल, 26 को किया जायेगा शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

माॅ जगजननी दुर्गोत्सव समिति के द्वारा लक्की ड्रा का किया जा रहा है आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ़ मुंगेली 8959931111

लोरमी – 22 सितंबर से माता का आराध्य पर्व नवरात्रि प्रारंभ हो गया है नगर में समितियों के द्वारा विशेष साज सज्जा के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई है नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया व गरबा का काफी धुमधाम से आयोजन किया जाता है।

माॅ जगजननी दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय दिनांक 26 सितंबर से 28 सितंबर तक रात्रि 7 बजे से थाना ग्राउण्ड में गरबा डांडिया का आयोजन किया जाना है जिसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री व विधायक अरूण साव व पत्नी श्रीमती मीना साव के द्वारा किया जायेगा।

आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। साथ ही गरबा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए कोरियोग्राफर चंदु सर के द्वारा निःशुलक गरबा प्रशिक्षण सीता पैलेस में दिया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में महिलायें ब बच्चे शामिल हो रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यगण जुटे हुये है।

लक्की ड्रा का किया जा रहा आयोजन

नवरात्रि के अवसर पर माॅ जगजननी दुर्गोत्सव समिति के द्वारा लक्की ड्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुल 20 पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा जिसका प्रथम पुरूस्कार 55 इंच एलईडी टीवी, द्वितीय पुरूस्कार सिंगल डोर फ्रीज, तृतीय पुरूस्कार डबल डोर आलमारी, चर्तुथ पुरूस्कार रेंजर सायकल, पंचम पुरूस्कार 5 भाग्यशाली को स्मार्ट वाच, षष्टम पुरूस्कार 11 भाग्यशाली विजेता को ईयरबड्स प्रदान किया जायेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुपन की राशि 100 रुपये मात्र रखा गया है, कूपन दुर्गा पंडाल से प्राप्त किया जा सकता है। जिसका 3 अक्टुबर सुबह 10 बजे पंडाल में लक्की ड्रा से विजेताओं का नाम निकाला जायेगा,किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य माना जायेगा ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *