नवरात्रि की सुबह होगा बड़ा धमाका! पीएम मोदी ने किया ऐलान – बदल जाएगी आपकी जिंदगी…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही देश में जीएसटी 2.0 लागू होगा, जो आम जनता की जिंदगी में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

पीएम मोदी ने कहा –
“सोमवार से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से ही देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करेगा। इस दिन से जीएसटी 2.0 यानी नेक्स्ट जेनरेशन टैक्स रिफॉर्म्स लागू होंगे।”

प्रधानमंत्री ने इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का नाम दिया और दावा किया कि इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं, दुकानदार और व्यापारी – सभी को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा –
“त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। आपकी बचत बढ़ेगी और पसंदीदा चीजें खरीदना और आसान हो जाएगा।”

मोदी ने आगे कहा कि इन सुधारों से भारत की विकास दर और तेज होगी, व्यापार करना आसान होगा और राज्यों की बराबरी से भागीदारी सुनिश्चित होगी।

आख़िर में पीएम मोदी ने कहा –
“ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *