12 सितम्बर को लगेगा महासमुंद में रोजगार का मेला! 3500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन पा सकता है मौका…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला प्रशासन की ओर से 12 सितम्बर 2025 को महासमुंद में बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

3500 से अधिक पद खाली

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोक्ता विभिन्न पदों के लिए लगभग 3505 रिक्तियों पर भर्ती करेंगे। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, बीमा एजेंट, बीमा सखी, बैंक एजेंट, ग्रामीण बैंक मित्र, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल फिटर जैसे पद शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों को ₹7,000 से लेकर ₹32,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन के लिए पात्रता 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. और एमबीए तक रखी गई है।

कई कंपनियां होंगी शामिल

रोजगार मेले में दर्जनों प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती करेंगी।

  • एलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर – 250 सिक्योरिटी गार्ड, 20-20 सुपरवाइजर और मार्केटिंग पद, 15 एजेंट

  • बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी रायपुर – 150 सिक्योरिटी गार्ड, 10 सुपरवाइजर

  • भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद – 500 बीमा सखी, 500 से अधिक एजेंट पद

  • एयरटेल पेमेंट बैंक रायपुर – 25 ग्रामीण बैंक मित्र

  • नीट लिमिटेड भिलाई – आईसीआईसीआई, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के 60 पद

  • टीव्हीएस ट्रेनिंग एंड सर्विस चेन्नई – 500 अप्रेंटिसशिप ऑपरेटर

  • राजस्थान टेक्सटाइल मिल – 500 मशीन ऑपरेटर
    इसके अलावा कई और कंपनियां भी विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

आवेदन और इंटरव्यू प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा और निर्धारित तिथि को स्थल पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। अभी तक 4800 युवक-युवतियां पंजीकरण कर चुके हैं। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *