26 जनवरी को 14 पुलिस अधिकारी-जवानों को मिलेगा पुलिस वीरता पदक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारी और जवानों को उनकी वीरता व उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर 14 पुलिस अधिकारी और जवानों को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया जाएगा।

पुलिस वीरता पदक प्राप्त करने वालों में आईपीएस सुनील शर्मा, निरीक्षक संदीप कुमार मांडले, आरक्षक मडकम देवा, मडकम पांडू, मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक (शहीद) रामू राम नाग की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी श्रीमती कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी श्रीमती वंजाम सोमडी, एएसआई सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह एवं आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हैं।

इसके अलावा, 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।

समारोह में पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता अलंकरण से भी सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को समर्पित रहेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *