छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की किस्मत चमकाएंगे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बिंद्रा, शुरू होगी हाईटेक ट्रेनिंग और फ्री इलाज की सुविधा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 19 जुलाई 2025: अब छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं सिर्फ राज्य नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम लहराएंगी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट जैसे अत्याधुनिक कार्यक्रमों की शुरुआत पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने अभिनव बिंद्रा का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें राज्य की खेल योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा विशेष रूप से आदिवासी अंचलों में खेल के प्रति गहरी रुचि रखते हैं, और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बिंद्रा ने अवगत कराया कि उनके अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन द्वारा संचालित सभी खेल कार्यक्रम निःशुल्क होते हैं और अब छत्तीसगढ़ में भी इन्हें शुरू किया जाएगा। इसके तहत:

  • ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन: स्कूली बच्चों में मैत्री, सम्मान और उत्कृष्टता जैसे मूल्यों का विकास।

  • स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी: खिलाड़ियों को नि:शुल्क सर्जरी, पुनर्वास व इलाज की सुविधा। देश के 30 श्रेष्ठ डॉक्टरों का सहयोग मिलेगा।

  • स्पोर्ट्स साइंस प्रोग्राम: खिलाड़ियों को विज्ञान आधारित ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी से स्किल एनालिसिस व आधुनिक कोचिंग।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरवा समुदाय के युवाओं में तीरंदाजी का नैसर्गिक कौशल है, जिसे बढ़ावा देने रायपुर व जशपुर में 60 करोड़ की लागत से आर्चरी अकादमी बनाई जा रही है।
इसके अलावा, बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊंचाई दे रहा है।

राज्य सरकार ने ओलंपिक पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है:

  • स्वर्ण पदक: ₹3 करोड़

  • रजत पदक: ₹2 करोड़

  • कांस्य पदक: ₹1 करोड़

इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, सचिव यशवंत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *