जगदलपुर: शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ (सब डिविजनल ऑफिसर) के पद पर पदस्थ थे।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात शराब के सेवन की हालत में किसी से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था।
हृदयाघात की आशंका
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal









