पुलिस की धमकी से NTPC कर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, 50 हजार की डिमांड का आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां NTPC के एचआर विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने पुलिस की धमकी और वसूली के डर से जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की है। कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीपत थाना क्षेत्र के उज्जवल नगर NTPC कॉलोनी निवासी धीरेंद्र मंजारे (35) रविवार को शराब की दुकान पर गया था। वहां से लौटते समय सीपत थाने के कुछ जवानों ने उसे पकड़ लिया और शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए थाने ले गए।

कर्मचारी की पत्नी रामेश्वरी मंजारे ने बताया कि पुलिस ने धीरेंद्र से 50 हजार रुपए की मांग की थी और धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी। इस डर से वह घर पहुंचा और जहर पी लिया।

परिवार के लोगों ने तत्काल उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

इधर, धीरेंद्र की पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी बिलासपुर से की है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसी थाने से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि उसकी गाड़ी को पुलिस ने 24 हजार रुपए लेकर छोड़ा और बाद में दोबारा कार्रवाई की धमकी दी। व्यापारी ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

लगातार सामने आ रहे अवैध वसूली और धमकी के मामलों ने सीपत थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *