अब UPI से ही सीधे ATM में जमा करे कैश, Debit Card की भी जरूरत नहीं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई-आईसीडी (UPI-ICD) की शुरुआत की है, जिससे अब आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम के जरिए अपने बैंक खाते में कैश जमा कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक जैसे कई बैंकों ने इस सुविधा को लागू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा कुछ ही एटीएम में उपलब्ध है, लेकिन इसे धीरे-धीरे पूरे देश में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही, यूपीआई से पेमेंट की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है।

यूपीआई से कैश जमा करने की प्रक्रिया:
ATM चुनें: सबसे पहले, ऐसा ATM ढूंढें जो UPI-ICD को सपोर्ट करता हो।

QR कोड स्कैन करें: एटीएम की स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को अपने UPI ऐप के माध्यम से स्कैन करें।

कैश डिपॉजिट विकल्प चुनें: ATM के स्क्रीन पर कैश डिपॉजिट विकल्प को चुनें।

विवरण दर्ज करें: UPI से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और यूपीआई आईडी या आईएफएससी कोड भरें।

राशि दर्ज करें: अपने बैंक खाते में जमा करने वाली राशि दर्ज करें और ट्रांजैक्शन को कंफर्म करें।

कैश डालें: ATM के डिपॉजिट स्लॉट में कैश डालें। एटीएम कैश की गिनती करेगा और आपके खाते में तुरंत जमा कर देगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *