निशा गुप्ता बनीं Mrs. Dharohar Chhattisgarh 2025

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से जीता दर्शकों का दिल, परिवार का सहयोग बना ताक़त

रायपुर। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 13 सितंबर को आयोजित Mr., Miss एवं Mrs. India Dharohar Chhattisgarh 2025 के ग्रैंड फिनाले में नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देशभर से आई प्रतिभाओं के बीच रायपुर की निशा गुप्ता ने आत्मविश्वास, अद्भुत व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति से जुड़े अपने अंदाज़ के दम पर Mrs. Dharohar Chhattisgarh 2025 का ताज अपने नाम किया।

ताज पहनते ही निशा गुप्ता की खुशी देखते ही बनती थी। यह पल सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण बन गया। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया कि यदि नारी ठान ले तो कोई भी मुकाम हासिल करना असंभव नहीं।
फिनाले में प्रथम रनर अप का खिताब श्वेता श्रीवास्तव को मिला।

प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा और भारतीय संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन की अध्यक्षता बसंत अग्रवाल ने की। मंच पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शो डायरेक्टर HR Sir ने किया। आयोजन की कमान शीतल मार्को और सना खान ने संभाली। निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों के eminent जजों ने प्रतिभागियों का चयन किया।

परिवार बना सबसे बड़ी ताक़त

निशा गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार को दिया।

माता इंद्रा गुप्ता और पिता विजय कुमार गुप्ता ने उन्हें संस्कार और आत्मविश्वास दिया।

पति अनुज कुमार गुप्ता हर कदम पर उनके संबल बने और मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाते रहे।
निशा ने मंच से संदेश दिया कि “हर महिला की सफलता के पीछे परिवार का सहयोग जरूरी है। परिवार का आशीर्वाद और विश्वास ही नारी को सपनों को पूरा करने की शक्ति देता है।

इस इवेंट को सफल बनाने में TWC Events, FSL Lights, Tathastu Events, AK LED Wall, Pix Story Production House, Sanskriti Ethnic Wear, MM SFX, KPS Kids School, Aarti Group, Rudransh Jewellers, Bhavesh Sinha Photography सहित कई संस्थाओं का योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *