आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, महंगाई से राहत के साथ बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (रविवार) 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड भी कायम करेंगी।

वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह बजट आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों और प्राथमिकताओं की दिशा तय करेगा। आम जनता को इस बजट से महंगाई से राहत, कर सुधार और रोजगार से जुड़ी अहम घोषणाओं की उम्मीद है, वहीं उद्योग, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और मध्यम वर्ग की भी नजरें बजट पर टिकी हैं।

केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल संसद टीवी (Sansad TV) और दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा, बजट की लाइव कवरेज भारत सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध रहेगी।

गौरतलब है कि भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। परंपरागत रूप से हर साल 1 फरवरी को ही बजट पेश किया जाता है, लेकिन इस बार तारीख रविवार होने के बावजूद बजट प्रस्तुति तय समय पर की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *